Income Tax Audit Report Due Date 2025: पूरी जानकारी हिंदी में
Income Tax Audit Report Due Date 2025 में भारत में हर साल लाखों बिज़नेस और प्रोफेशनल्स को इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करना पड़ता है। लेकिन जिन लोगों की आय या टर्नओवर कुछ तय लिमिट से ज़्यादा होता है, उनके लिए Income Tax Audit Report फाइल करना अनिवार्य है। वित्त वर्ष 2024-25 (Assessment Year 2025-26) के लिए सरकार ने हाल ही में Tax Audit Report की Due Date को बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 कर दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि टैक्स ऑडिट रिपोर्ट किसे फाइल करनी होती है, इसकी आखिरी तारीख क्या है और देर से फाइल करने पर क्या पेनल्टी लग सकती है। A to z जानकारी दी गई है आगे देखिए नहीं हो सकता है नुकसान।

Tax Audit Report क्या होती है :
Tax Audit Report एक डॉक्यूमेंट है जो चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) द्वारा तैयार किया जाता है। इसमें आपके बिज़नेस या प्रोफेशन की आय, खर्च और अन्य वित्तीय विवरणों की जांच की जाती है। यह रिपोर्ट Form 3CA/3CB और 3CD में फाइल की जाती है और इसे इनकम टैक्स पोर्टल पर ऑनलाइन सबमिट करना होता है।
किसे Tax Audit करवाना अनिवार्य है:
1. Business Category
यदि आपका बिज़नेस टर्नओवर ₹1 करोड़ से अधिक है।
यदि आपके सारे लेन-देन डिजिटल मोड से होते हैं, तो लिमिट ₹10 करोड़ तक बढ़ जाती है।
2. Professional Category
यदि किसी प्रोफेशनल (जैसे डॉक्टर, वकील, आर्किटेक्ट, इंजीनियर आदि) की Gross Receipts ₹50 लाख से अधिक है।
3. Presumptive Taxation (
अगर आपने Presumptive Scheme opt नहीं की है और आपकी आय टैक्सेबल लिमिट से ज़्यादा है।
Tax Audit Report की Due Date 2025 :
Tax Audit Report (AY 2025-26) की अंतिम तिथि:
👉 31 अक्टूबर 2025
ITR Filing (Audit Cases में):
👉 30 नवंबर 2025
पहले इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 थी, लेकिन अब सरकार ने इसे एक महीने के लिए बढ़ा दिया है।
अगर समय पर Tax Audit Report फाइल न करें तो क्या होगा :
अगर आप निर्धारित समय पर Tax Audit Report फाइल नहीं करते हैं तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है:
1. Penalty:
आयकर विभाग कुल Turnover का 0.5% या ₹1,50,000 (जो कम हो) तक का जुर्माना लगा सकता है।
2. Loss of Benefits:
Presumptive Taxation Scheme और अन्य टैक्स बेनिफिट्स का फायदा नहीं मिलेगा।
3. Scrutiny Risk:
देर से रिपोर्ट फाइल करने पर Income Tax Department आपके अकाउंट्स को गहराई से चेक कर सकता है।

Tax Audit Report फाइल करने की प्रक्रिया :
1. चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) को अपनी फर्म के अकाउंट्स दें।
2. CA आपके Accounts का Audit करके Form 3CA/3CB और 3CD में Report तैयार करता है।
3. यह Report CA की Digital Signature के साथ Income Tax Portal पर अपलोड की जाती है।
4. Taxpayer को अपने Login से इस Report को Approve करना होता है।
2025 में Taxpayers को क्या ध्यान रखना चाहिए :
सभी बिज़नेस और प्रोफेशनल्स को डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन बुककीपिंग पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि सरकार कैश ट्रांजैक्शन को कम कर रही है।
समय रहते CA से संपर्क करें और रिपोर्ट फाइल करवाएँ ताकि Penalty और Notice से बचा जा सके।
अगर आप Presumptive Taxation में हैं तो यह ध्यान दें कि आप Scheme opt कर रहे हैं या बाहर निकल रहे हैं, क्योंकि इसी से आपकी Audit Requirement तय होगी।

निष्कर्ष :
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए Income Tax Audit Report Due Date अब 31 अक्टूबर 2025 कर दी गई है। यह उन सभी टैक्सपेयर्स के लिए महत्वपूर्ण है जिनका टर्नओवर या रिसीप्ट्स निर्धारित लिमिट से अधिक है। समय पर Tax Audit Report और ITR फाइल करके आप न सिर्फ Penalty से बच सकते हैं, बल्कि कानूनी जटिलताओं से भी दूर रहेंगे। आपको यह जानके
September 22 2025 आरंभ नवरात्रि






2 thoughts on “Income Tax Audit Report Due Date 2025”