कांतारा 2 Kantara: Chapter 1 2025 अक्टूबर में रिलीज

Published on:

Follow
Share This News >
फिल्म कांतारा 2

 कांतारा 2 Kantara: Chapter 1 2025 जानिए कब रिलीज होगी और क्या होगा खास

 

कांतारा 2 क्या है,

कांतारा 2 जिसे आधिकारिक रूप से “कांतारा: चैप्टर 1” कहा जा रहा है, असल में कांतारा (2022) फिल्म का सीक्वल नहीं बल्कि प्रीक्वल है। इसका मतलब यह फिल्म पिछली कहानी से पहले के समय को दिखाएगी। इसमें उस लोककथा और परंपरा की जड़ें दिखाई जाएंगी, जिसने पहली फिल्म में दर्शकों का दिल जीत लिया था

नवरात्रि 2025: 28 सितंबर को माँ कालरात्रि

फिल्म कांतारा 2 (Kantara: Chapter 1) के मुख्य एक्टर और निर्देशक दोनों ऋषभ शेट्टी हैं। उन्होंने पहली कांतारा (2022) फिल्म में भी दमदार अभिनय किया था और इस बार भी केंद्रीय किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ रुक्मिणी वसंथ, जयाराम और गुलशन देवैया जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। ऋषभ शेट्टी न केवल इस फिल्म के नायक हैं बल्कि इसकी कहानी और निर्देशन भी उन्होंने ही संभाला है। इस वजह से कांतारा 2 को पूरी तरह से उनकी फिल्म कहा जा रहा है, जिसे दर्शक बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

कांतारा 2 Kantara: Chapter 1 2025
कांतारा 2 Kantara:

फिल्म का निर्देशन और मुख्य कलाकार

कांतारा 2 को भी ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है। पिछली फिल्म की तरह ही वह इसमें भी मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएंगे।
फिल्म में उनके साथ कई बेहतरीन कलाकार जुड़े हैं

रुक्मिणी वसंथ

जयाराम

गुलशन देवैया

इनके किरदार कहानी को और मजबूत बनाएंगे।

कब रिलीज होगी कांतारा 2?

फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन अब आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। कांतारा 2 का भव्य प्रीमियर 2 अक्टूबर 2025 को होगा। यह दिन गांधी जयंती और दशहरा के आसपास पड़ रहा है, इसलिए फिल्म का माहौल त्योहारों में और खास बनेगा।

कांतारा 2 की कहानी क्या होगी

कांतारा 2 यानी कांतारा: चैप्टर 1 एक पौराणिक पृष्ठभूमि में आधारित है। इसमें दिखाया जाएगा कि देवता और भूमि से जुड़ी परंपराएं कैसे शुरू हुईं और कैसे इंसानों और दैवीय शक्ति के बीच गहरा संबंध बना।
पहली फिल्म में हमने “देव” और “दैवत” की शक्ति का अनुभव किया था, अब यह फिल्म हमें उस शक्ति की जड़ों तक ले जाएगी।

शूटिंग और प्रोडक्शन से जुड़ी खबरें

फिल्म की शूटिंग के दौरान कर्नाटक और तटीय इलाकों में शानदार सेट लगाए गए। हालांकि, प्रोडक्शन के दौरान एक दुखद घटना भी हुई जब एक जूनियर आर्टिस्ट की डूबने से मौत हो गई। इसके बावजूद पूरी टीम ने मेहनत से शूटिंग पूरी की।
फिल्म के मेकर्स का कहना है – “हम दर्शकों को एक ऐसा अनुभव देंगे जो पहले कभी नहीं देखा गया।”

कांतारा 2 Kantara: Chapter 1 2025

दर्शकों की उम्मीदें

पहली फिल्म कांतारा एक कल्ट हिट साबित हुई थी। इसके म्यूजिक, कहानी, सिनेमैटोग्राफी और अंत में दिखाए गए रहस्य ने लोगों को झकझोर दिया था। अब दर्शक चाहते हैं कि कांतारा 2 उन्हें और भी बड़ा सिनेमाई अनुभव दे।
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म न सिर्फ कन्नड़ बल्कि पूरे भारत में और विदेशी बाज़ारों में भी धमाल मचाएगी

,कांतारा 2 क्यों है खास

. फोल्कलोर और पौराणिकता का मेल – भारतीय संस्कृति से जुड़ी गहरी जड़ें।

2. ऋषभ शेट्टी का निर्देशन – उनकी रियलिस्टिक और शक्तिशाली स्टोरीटेलिंग।

3. भव्य सिनेमैटोग्राफी – तटीय कर्नाटक की प्राकृतिक खूबसूरती।

4. त्योहार के मौके पर रिलीज़ – 2 अक्टूबर 2025 पर खास माहौल।

5. पहली फिल्म की सफलता – दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ा रही हैं।

कांतारा 2 से जुड़ा विवाद

Kantara 2 यानी कांतारा चैप्टर 1 सिर्फ़ एक छोटे विवाद में भी ए सोशल मीडिया पर एक फाइन पेज ने फिल्मों से जुड़ी मोरल पॉलिशिंग जैसे शराब न पीना नॉन वेज ना खाना जैसी बातें साझा की लेकिन ऋषभ शेट्टी ने सांप कहा कि इसका फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है

निष्कर्ष

कांतारा 2 यानी कांतारा: चैप्टर 1 सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक अनुभव बनने जा रही है। यह हमें बताएगी कि कैसे परंपराएं और लोककथाएं पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलती आई हैं और कैसे इंसान और देवत्व का रिश्ता बना है।
अगर आप पहली कांतारा फिल्म के प्रशंसक हैं, तो 2 अक्टूबर 2025 का इंतजार आपके लिए बेहद खास होने वाला है।

आज की बड़ी खबरें : 29 September 2025

भारत Vs श्रीलंका: Acia Cup 2025 26 सितम्बर

 

 

 

Related Post

Leave a Comment